logo

नम आंखों से शहीद पुलिस कर्मी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि* *पुलिस लाइन में मृतक सिपाही के परिजन भी रहे मौजूद*

*नम आंखों से शहीद पुलिस कर्मी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि*

*पुलिस लाइन में मृतक सिपाही के परिजन भी रहे मौजूद*

*कौशाम्बी।* होलिका दहन के बाद जहां कौशांबी में लोग रंग बिरंगी होली खेल रहे थे वही होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को सदीपन घाट थाना में नियुक्त आरक्षी अनुराज सिंह यादव की सड़क दुर्घटना के कारण असामयिक दुखद मृत्यु हो गई थी संदीपन घाट थाना में नियुक्त आरक्षी अनुराज सिंह के सड़क दुर्घटना में मृत हो जाने से कौशांबी जनपद में दुखों का पहाड़ टूट गया पुलिस कर्मियों ने मृतक अनुराज सिंह यादव के परिजनों को सूचना दी सूचना पाकर परिजनों के घर में दुख का पहाड़ टूट पड़ा जैसे ही खबर परिजनों को मिली और जो जहां सुना वही लोगों के आंखों से दुखों के आंसू का ढेर बहता रहा ।परिजन कौशांबी आकर पुलिस लाइन गए जहां पर मृतक अनुराज सिंह यादव का पार्थिव शरीर रखा हुआ था पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के तमाम पुलिस कर्मियों ने विधिक प्रक्रिया द्वारा मृतक अनुराज सिंह यादव को नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

जनपद कौशांबी

1
17 views